ब्रेकिंग
बड़ी खबर: सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सरकार को लौटाई सुरक्षाBihar MLC Election 2026 : मंत्री हैं लेकिन MLC टिकट नहीं! दीपक प्रकाश को लेकर बिहार में बड़ा सस्पेंस, जानिए अब कैसे मिलेगा मौका Bihar weather: बिहार मौसम अपडेट: 6 जून को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में जारी रहेगी भीषण गर्मी21 जून को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, NEET परीक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसलाकिसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर, कोचिंग के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात; पटना पुलिस ने की बड़ी तैयारीबड़ी खबर: सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सरकार को लौटाई सुरक्षाBihar MLC Election 2026 : मंत्री हैं लेकिन MLC टिकट नहीं! दीपक प्रकाश को लेकर बिहार में बड़ा सस्पेंस, जानिए अब कैसे मिलेगा मौका Bihar weather: बिहार मौसम अपडेट: 6 जून को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में जारी रहेगी भीषण गर्मी21 जून को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, NEET परीक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसलाकिसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर, कोचिंग के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात; पटना पुलिस ने की बड़ी तैयारी

RJD MLC Sunil Singh: सुनील सिंह के खिलाफ केस दर्ज, इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया FIR; आरोप साबित हुए तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

RJD MLC Sunil Singh: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भड़काऊ बयान देने पर आरजेडी एमएलसी और लालू प्रसाद के करीबी सुनील सिंह के खिलाफ पटना साइबर थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। डीजीपी विनय कुमार के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।

RJD MLC Sunil Singh
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RJD MLC Sunil Singh: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर विवादित बयान देकर फंसे लालू परिवार के करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डीजीपी विनय कुमार के आदेश पर सुनील सिंह के खिलाफ पटना के साइबर थाने में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अगर आरोप साबित हुए तो उन्हें जेल तक की हवा खानी पड़ सकती है।


दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने भड़काऊ बयान दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर मतगणना में गड़बड़ी हुई तो आरजेडी के कार्यकर्ता बिहार में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बना देंगे। उन्होंने चेतावनी दी है किऐसी स्थिति हो जाएगी, जिसे संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर चुनाव परिणामों में किसी तरह की धांधली की गई तो राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतर जाएंगे।


आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह का यह बयान सामने आने के बाद बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने इसे गलत बताया और आरजेडी एमएलसी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। डीजीपी के आदेश पर पटना के साइबर थाना में सुनील सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटना साइबर थाने की पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू कुमारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया है।


सुनील सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया कि “उपर्युक्त विषय के सदर्भ में सादर सूचित करना है कि मै पु०अ०नि० खुशबु कुमारी, पटना साइबर थाना में पदस्थापित हूँ। आज दिनांक-13.11.25 को समय-14:00 बजे से द्वीतीय ओ०डी० में तैनात थी कि समय करीब 16:10 बजे सोशल मिडिया/इलेक्टॉनिक माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद् सदस्य (एम०एल०सी०) सुनिल सिंह के द्वारा बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के मतगणना को लेकर इनके द्वारा शोसल मिडिया/ इलेक्टॉनिक पर भरकाऊ शब्द बोला जा रहा है कि इस बार मतगणना में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर नेपाल जैसा नजारा दिखेगा। जिससे लोगों में घृणा वैमनस्य की भावना उत्पन्न होने की संभावना/लोक प्रशांति भंग होने की स्थिति एवं व्यक्तियों का वर्ण/समुदाय, दुसरे वर्ण/समुदाय के विरूद्ध अपराध करने की उद्दीप्पन हो सकती है, जिससे विधि-व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। अतः श्रीमान् से अनुरोध है कि विधि-सम्मत कार्रवाई करने की कृपा की जाय”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता