ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

Bihar Politics: विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद बदले ओवैसी के विधायक के बोल, बिहार में पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद एआईएमआईएम विधायक तौसीफ आलम ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी जीत का उनसे कोई संबंध नहीं है। इस बयान के बाद पार्टी की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। पांचवीं बार विधायक बने तौसीफ आलम ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनकी जीत का अख्तरुल इमान से कोई ताल्लुक नहीं है। उनके इस बयान के बाद पार्टी की अंदरूनी राजनीति में उबाल आ गया है।


विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि बहादुरगंज की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह आजीवन इसका कर्ज नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा, जनता का इतना बड़ा एहसान है कि अगर उनकी जूता-चप्पल भी उठा लूं तो भी एहसान कम नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी लगातार जीत का श्रेय न तो प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को जाता है और न ही उनका इसमें कोई योगदान है।


तौसीफ आलम ने यह भी कहा कि बिहार में एआईएमआईएम को जो सफलता मिली है, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की रणनीति और नेतृत्व का परिणाम है, न कि अख्तरुल इमान की वजह से। उनके इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के दो शीर्ष नेताओं अख्तरुल इमान और तौसीफ आलम के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं।


पार्टी सूत्रों की मानें तो लंबे समय से दोनों नेताओं के बीच विचारों का टकराव चल रहा था, जो अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है। तौसीफ आलम का यह बयान एआईएमआईएम की बिहार इकाई की आंतरिक राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है।

रिपोर्ट- नौशाद आलम, किशनगंज


Bihar Politics: विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद बदले ओवैसी के विधायक के बोल, बिहार में पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता