Bihar News: बिहार में उद्योग-धंधों का विस्तार करना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुख्य लक्ष्य है. इस लक्ष्य की पूर्ति को लेकर सरकार पूरी ताकत के साथ जुटी है. मुख्यमंत्री ने आज उद्योग पर मंथन किया है. मंथन में कई बातें निकलकर सामने आई हैं.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने को लेकर विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में बिहार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे। सम्राट चौधरी ने उद्योग के विकास के लिए अधिकारियों को 10 तरह के निर्देश दिए हैं.
निवेशकों के लिए बिहार को आकर्षक गंतव्य बनाया जाए। ईज_ऑफ_डूइंग_बिजनेस में बिहार को अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य हो। फूड_प्रोसेसिंग, फार्मा एवं एमएसएमई क्षेत्रों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए। ग्राम_स्तर पर उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाए। लैंड_बैंक का विस्तार कर औद्योगिक विकास को गति दी जाए। नई औद्योगिक इकाइयों को समय पर इंसेंटिव उपलब्ध कराए जाएं। पीपीपी_मॉडल पर फूड पार्क विकसित करने की संभावनाएं तलाश की जाएं। बिहार में टेक्सटाइल_इंडस्ट्रियल_सेंटर की स्थापना की दिशा में कार्य किया जाए। स्टार्टअप_इकोसिस्टम को मजबूत कर युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जाएं। उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।



