ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

विधान परिषद में तीखी नोकझोंक: सदन में ‘फटीचर’ पर गरमाया माहौल, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और सुनील सिंह के बीच बहस; Video देखिए..

Bihar Assembly: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। विधान परिषद में डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी बहस हुई।

Bihar Assembly
© Bihar Vidhan Parishad TV
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर राजनीतिक टकराव देखने को मिला। विधानसभा से लेकर विधान परिषद तक कई मुद्दों पर तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिससे सदन का माहौल पूरे दिन गरमाया रहा।



विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी बहस ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। सरकार का पक्ष रखते हुए बोल रहे बिजेंद्र यादव पर सुनील सिंह द्वारा कथित तौर पर उनकी आंखों की रोशनी को लेकर टिप्पणी किए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी आपत्ति जताई और तीखी प्रतिक्रिया दी।



बहस के दौरान दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। जवाब में बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राजद पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा, जिसके बाद राजद सदस्यों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। इसी बीच जदयू एमएलसी संजय सिंह और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई, जिससे सदन में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।



बता दें कि पांच दिनों तक चले मानसून सत्र के अंतिम दिन दोनों सदनों में अलग-अलग मुद्दों पर राजनीतिक तल्खी साफ दिखाई दी। व्यक्तिगत टिप्पणियों, छात्र आंदोलन और सरकार के कामकाज को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप होते रहे और अंततः बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र हंगामे, तीखी बयानबाजी और राजनीतिक टकराव के बीच समाप्त हो गया।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता