ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

बिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...?

बिहार के तीन पूर्व और वर्तमान उद्योग मंत्रियों को दुबई में होने वाले AIM Congress 2026 का निमंत्रण मिला है। जानकारी के अनुसार, दो मंत्री उक्त कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सहमति दी है.

बिहार के मंत्रियों का दुबई दौरा, दुबई दौरा, Bihar News, Bihar Ministers Dubai Visit, Shreyasi Singh Dubai, Dilip Jaiswal Dubai, Bihar Investment, AIM Congress 2026, Annual Investment Meeting 2026, Dub
© Google
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: बिहार के मंत्रियों को विदेश से बुलावा आया है. यूएई के आमंत्रण को बिहार के मंत्रियों ने स्वीकार कर लिया है. खबर है कि दो मंत्री दुबई दौरे पर जाने वाले हैं. दुबई में तीन दिवसीय इवेस्टमेंट मीटिंग है, जिसमें बिहार के पूर्व और वर्तमान उद्योग मंत्री भी शामिल होने वाले हैं.


बिहार में उद्योग धंधे लगाने को लेकर लंबे समय से प्रयास किया जा रहा. इंवेस्टमेंट के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन कितना इंवेस्ट हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती. एक बार फिर से बिहार के तीन मंत्रियों को दुबई से बुलावा आया है. दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात में वार्षिक निवेश सम्मेलन (Annual Investment Meeting – AIM Congress 2026) आयोजित की गई है. जिसमें बिहार के तीन पूर्व व वर्तमान उद्योग मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह और पूर्व उद्योग मंत्री की हैसियत से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने दुबई जाने की सहमति दे दी है. वे इस कार्यक्रम में शामिल होने दुबई दौरे पर जाने वाले हैं. 


यह सम्मेलन महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक के संरक्षण  और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्रालय की साझेदारी में आयोजित किया जा रही है। बिहार के मंत्रियों को भेजे आमंत्रण में यूएई ने कहा है कि हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए आपको सूचित किया जाता है कि संबंधित साझेदारों एवं हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श और आकलन के बाद AIM Congress 2026 की तिथि  को पुनर्निर्धारित किया गया है. अब यह सम्मेलन 7 से 9 सितंबर 2026 तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित की जा रहा है. 


इस बदलाव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी AIM के मंच से उच्चस्तरीय संवाद, रणनीतिक सहयोग और भविष्य की निवेश संभावनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। संयुक्त अरब अमीरात  द्वारा आयोजित AIM Congress 2026 की थीम है वैश्विक समृद्धि को नया स्वरूप देना. एक टिकाऊ और समावेशी भविष्य की दिशा में निवेश के नए रास्तों को खोलना।


AIM Congress 2026 के तीन प्रमुख स्तंभ हैं—Global Markets, Future Economies और NeXGen. इन तीनों के माध्यम से सम्मेलन में सरकारों, वैश्विक नेताओं, निवेशकों और विभिन्न संस्थानों को एक मंच पर लाया जाएगा। यहां प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI), सतत वित्त, डिजिटल परिवर्तन और औद्योगिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। AIM Congress 2026 लगातार एक प्रमुख वैश्विक मंच के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है, जहां सरकारें, निवेशक और कारोबारी जगत के प्रमुख नेता विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करते हैं, महत्वपूर्ण साझेदारियां स्थापित करते हैं और क्षेत्रीय तथा वैश्विक स्तर पर निवेश के भविष्य को आकार देने में योगदान देते हैं।

यूएई ने बिहार से आमंत्रित मंत्रियों से कहा है कि आपकी उपस्थिति और विशेषज्ञता सम्मेलन की चर्चाओं को और अधिक समृद्ध करेगी. साथ ही सतत एवं समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के AIM के उद्देश्य में महत्वपूर्ण योगदान देगी। हमें पूरी उम्मीद है कि सितंबर में आपका स्वागत करने का अवसर मिलेगा। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता