ब्रेकिंग
Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल

बिहार में हर शहर अपराधियों का कहर! रोहतास में RJD नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी तांडव मचा रहे हैं। नालंदा में बीजेपी नेता के करीबी रिश्तेदार पर जानलेवा हमला और बेतिया में बीजेपी नेता की हत्या के बाद अब रोहतास में अप

बिहार में हर शहर अपराधियों का कहर! रोहतास में RJD नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी तांडव मचा रहे हैं। नालंदा में बीजेपी नेता के करीबी रिश्तेदार पर जानलेवा हमला और बेतिया में बीजेपी नेता की हत्या के बाद अब रोहतास में अपराधियों ने आरजेडी नेता के घर को अपना निशाना बनाया है। बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी नेता के घर पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना नोखा थाना क्षेत्र के हथिनी गांव की है।


बताया जा रहा है कि हथिनी गांव निवारी राजद नेता आशुतोष सिंह के आवास पर रविवार की देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जाता है की बाइक सवार तीन अपराधियों ने राजद नेता के घर के बाहर पहुंचकर देर रात फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आशुतोष सिंह अपने पूरे परिवार के साथ कमरे में छिप गए, जिससे उनकी जान बची।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिम मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों का खोखा भी बरामद किया है। आरजेडी नेता ने बताया कि उनके पिता की भी तीन दशक पूर्व 1994 में हत्या कर दी गई थी लेकिन अब फिलहाल उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और वे सामाजिक जीवन में है। फिलहाल नोखा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता