ब्रेकिंग
Bihar Flood 2026 : 6.30 लाख क्यूसेक सोन का पानी और गंगा में उफान! CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, अब नदी के बीच होगी ड्रेजिंगबिहार में बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट, 13 जिलों में कैंप करेंगे मंत्री और सचिव; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देशप्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामाNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीBihar Flood 2026 : 6.30 लाख क्यूसेक सोन का पानी और गंगा में उफान! CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, अब नदी के बीच होगी ड्रेजिंगबिहार में बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट, 13 जिलों में कैंप करेंगे मंत्री और सचिव; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देशप्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी 17 साल की लड़की, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामाNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरी

विधान परिषद में उठा विभागों के बीच समन्यवय की कमी का मामला, मंत्री ने सदन में दिया यह जवाब

बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र में विभागों के बीच समन्वय की कमी का मुद्दा उठा। सदस्यों ने सड़क और नाला निर्माण में तालमेल न होने से विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही, जिस पर मंत्री नीतीश मिश्रा ने बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र के तीसरे दिन दोनों ही सदनों में कार्यवाही जारी है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सदन में विभागों के बीच समन्यवय की कमी का मामला उठाया और बताया कि समन्यवय की कमी के कारण विकास बाधित हो रहा है।



विधान परिषद सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सवाल का समर्थन करते हुए आरजेडी के सदस्य सुनील कुमार सिंह ने भी सदन को बताया कि ऐसी ही स्थिति पूरे बिहार में है। आप कई जिलों में जाइएगा तो देखिएगा कि रोड है नीचे और जो नया नाला बन रहा है वह बन रहा है ऊपर। 



उन्होंने कहा कि अगर उसे तोड़ा नहीं जा सकता है तो कोई ऐसा सिस्टम डेपलप करना चाहिए कि सड़का का पीना सीधे नाले में जा सके। उन्होंने कहा कि पटना तो महज एक उदाहरण है, पूरे राज्य का वही हाल है।



विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसका जवाब देते हुए बताया कि जो सड़के नीचे हैं नगर निगम द्वारा उसका एग्जीक्यूशन किया जा रहा है। जहां तक डिपार्टमेंड में को-ऑर्डिनेशन की बात है तो यह होना चाहिए। यह बहुत ही बेहतर अप्रोच है किसी भी कार्य को करने का। नगर विकास विभाग इसको सुनिश्चित करेगा। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता