ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी ने कर दिया सरेंडर, राघोपुर से उनकी हार तय’, दूसरे चरण की वोटिंग के बीच JDU का बड़ा हमला

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले जेडीयू ने तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार किया है. जेडीयू ने कहा है कि राघोपुर से तेजस्वी की हार तय है, वोटर्स का रुझान नीतीश कुमार के पक्ष में है.

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा चुनाव प्रक्रिया और सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने हमलावर रुख अपनाया है।


जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव खराब मौसम में प्रचार के लिए घर से बाहर नहीं निकलते और अब हार का बहाना खोज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अनर्गल बयान देकर तेजस्वी राजनीति में “सरेंडर, सरेंडर” कर रहे हैं और राघोपुर से उनकी हार तय है।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोमवार को चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा था कि पहले चरण में कितनी महिलाओं और पुरुषों ने मतदान किया, इसकी जानकारी चार दिन बाद भी नहीं दी गई। उन्होंने काउंटिंग सेंटर के स्ट्रॉन्ग रूम में सीसीटीवी बंद होने का आरोप भी लगाया और दावा किया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों से 208 कंपनियों के पुलिस बल तैनात किए गए और 68 प्रतिशत पर्यवेक्षक भाजपा शासित राज्यों से आए हैं।


जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने जवाब में कहा कि महनार और लालगंज में राजद के उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने स्ट्रॉन्ग रूम में किसी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार भी नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान रुझान स्पष्ट है। जेडीयू ने महिलाओं में बढ़ते मतदान प्रतिशत और मतदाताओं के खुले तौर पर विकास के पक्ष में वोट डालने का उदाहरण भी दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता