ब्रेकिंग
CJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशास

Bihar Election 2025: ‘यूपी में सरकार बदली तो योगी का बुलडोजर छीन लेंगे’, बिहार की चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव

Bihar Election 2025: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोहतास की चुनावी सभा में बिहार में सरकार बदलने की अपील की और भाजपा व योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान भी किया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: रोहतास के दिनारा स्थित दावथ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी सभा में कहा की बिहार के लोग इस बार बिहार में अगर सरकार बदल देंगे तो अगली बार अभी-अभी उत्तर प्रदेश की सरकार बदल देंगे। 


उन्होंने दिनारा के राजद प्रत्याशी राजेश यादव के लिए वोट मांगा तथा बिना नाम लिए योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा की लखनऊ वाले को वह अच्छी तरह से जानते हैं और बिहार में जब सरकार बदलेगी तो यूपी में भी सरकार बदलेगी और जब यूपी में सरकार बदलेगी तो उनका बुलडोजर भी हम लोग छीन लेंगे। क्योंकि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता है। 


उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में भाजपा की हार होगी और बिहार से भाजपा को भगाने की जरूरत है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार में बेरोजगारी तथा भाजपा को भगाने का चुनाव है। आज बिहार से गरीबी तथा भाजपा को हटाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन लोगों ने अवध में भाजपा को हराया। वैसे ही बिहार में भी संप्रदाय की राजनीति करने वालों को बाहर करने की जरूरत है। 


बता दे कि अखिलेश यादव ने इस दौरान तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनने के लिए युवाओं से अपील की तथा कहा की पुराने लोगों को ठीक से मोबाइल चलाना नहीं आता, उन्हें सोशल मीडिया और रील बनाने नहीं आता। लेकिन हमारे आज के नवयुवक सब जानते हैं। ऐसे में उन्हें आगे बढ़कर तेजस्वी को सीएम बनाना चाहिए। बता दे की इस दौरान मंच पर नोखा की राजद की प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनिता देवी भी मौजूद रही।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता