ब्रेकिंग
BIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरीBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरी

CM सम्राट ने जनभावना का किया सम्मान...बेगूसराय में अब दिनकर विश्वविद्यालय, BJP प्रवक्ता बोले- हमने 25 जून को ही मुख्यमंत्री से मिलकर की थी मांग

सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की है। इस फैसले का स्थानीय लोगों और शिक्षा जगत ने स्वागत किया है। भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने 25 जून को मुख्यमंत्री से दिनकर

सम्राट चौधरी, दिनकर विश्वविद्यालय,Bihar News, Samrat Choudhary, Dinkar University, Begusarai News, Ramdhari Singh Dinkar, Bihar University, CM Samrat Choudhary Announcement, Neeraj Kumar BJP, Bihar Ed
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बेगूसराय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने बहु प्रतीक्षित मांग की पूर्ति कर दी है. सम्राट चौधरी की इस घोषणा की चहुँओर प्रशंसा हो रही . भाजपा नेता व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि हमने पिछले महीने ही मुख्यमंत्री से मिलकर बेगूसराय में दिनकर विवि की स्थापना की मांग की थी. मुख्यमंत्री ने भावना का सम्मान करते हुए यह घोषणा की है.  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के नाम पर बेगूसराय में विश्वविद्यालय स्थापित करने की बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिनकर की कर्मभूमि और जन्मभूमि बेगूसराय में इस विश्वविद्यालय की स्थापना नई पीढ़ी को उनके साहित्य, विचारों और राष्ट्रवाद से जोड़ेगी. यह घोषणा स्थानीय लोगों और शिक्षा जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.  दिनकर विश्वविद्यालय की घोषणा पर तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत किया गया. शिक्षा से जुड़े लोगों ने इसे बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक पहल बताया. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि यह विश्वविद्यालय स्थापित हो गया तो जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और बेगूसराय की राष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व बेगूसराय के लाल नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया है और उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से 25 जून की मुलाकात में दिनकर विश्वविद्यालय बेगूसराय में बनाने का मांग किया था. 20 जुलाई को उन्होंने बेगूसराय जा कर वहाँ के लोगों के भावना का सम्मान करते हुए दिनकर विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा किया है. इसके लिए पूरे बेगूसराय की तरफ से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद .

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता