ब्रेकिंग
करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद

Bihar News: जेडीयू महासचिव ने CM सम्राट से की मुलाकात, कहा- नीतीश कुमार के ‘सपनों का बिहार’ अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तेज गति एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा

सम्राट चौधरी से जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने मुलाकात कर उन्हें 24वें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। झा ने विश्वास जताया कि चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।

Bihar News, सम्राट चौधरी, रंजीत कुमार झा, JDU, बिहार मुख्यमंत्री, Nitish Kumar, बिहार राजनीति, शिष्टाचार मुलाकात
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार जनता-जनार्दन और समाजिक कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में आज शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने सम्राट चौधरी के बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत उनसे शिष्टाचार भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी.

इस अवसर पर रंजीत झा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा तथा राज्य को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। उन्होंने श्री चौधरी की ऊर्जा, प्रतिबद्धता और जनसेवा के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि यह नेतृत्व बिहार को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

जेडीयू के प्रदेश महासचिव रंजीत झा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार द्वारा परिकल्पित ‘सपनों का बिहार’ अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में और अधिक गति एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरंतरता और नवाचार के इस समन्वय से बिहार और तेजी से विकास की राह पर अग्रसर होगा तथा जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सफल रहेगा। 

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री चौधरी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व प्रदान करें, ताकि वे प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए बिहार को समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाते रहें।