ब्रेकिंग
SP आवास के सामने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार; रॉकी यादव की गाड़ी जब्तCorona Alert: आंध्र, महाराष्ट्र और यूपी के बाद बंगाल-बिहार में भी मिले नए मरीज, कोलकाता में 4 और भागलपुर में 2 कोरोना संक्रमित9वीं की छात्रा के साथ चाचा ने दोस्त संग किया गलत काम, स्कूल जाते समय बाइक पर बैठा ले गए आरोपीपटना के चार बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में मिला ‘खालिस्तान’ का जिक्र; सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचAI से बनाया फर्जी बाघ का फोटो, सोशल मीडिया पर किया वायरल... तस्वीर देख मचा हड़कंप, रातभर गन्ने के खेत छानता रहा वन विभागSP आवास के सामने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार; रॉकी यादव की गाड़ी जब्तCorona Alert: आंध्र, महाराष्ट्र और यूपी के बाद बंगाल-बिहार में भी मिले नए मरीज, कोलकाता में 4 और भागलपुर में 2 कोरोना संक्रमित9वीं की छात्रा के साथ चाचा ने दोस्त संग किया गलत काम, स्कूल जाते समय बाइक पर बैठा ले गए आरोपीपटना के चार बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में मिला ‘खालिस्तान’ का जिक्र; सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचAI से बनाया फर्जी बाघ का फोटो, सोशल मीडिया पर किया वायरल... तस्वीर देख मचा हड़कंप, रातभर गन्ने के खेत छानता रहा वन विभाग

सम्राट कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम एजेंडों पर लग सकती है सरकार की मुहर

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरी कैबिनेट बैठक बुलाई है. कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर सरकार की मुहर लग सकती है.

Bihar Cabinet Meeting
कैबिनेट की बैठक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की दूसरी बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की पहली मीटिंग की थी। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री एक्शन में आ गए हैं और फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। बैठक में कई अहम एजेंडो पर मुहर लगने की संभावना है।


दरअसल, बिहार में पिछले कुछ महीनों से कैबिनेट की बैठक नहीं हो सकी है। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की सरकार ने कैबिनेट की बैठक तो बुलाई थी लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता भर थी। इस बैठक में नीतीश कुमार ने कैबिनेट को भंग करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया गया। 


इसके बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई थी हालांकि यह बैठक महज औपचारिकता थी। विपक्षी दल लगातार एनडीए सरकार पर इसको लेकर हमलावर बने हुए हैं और कैबिनेट की बैठक नहीं होने पर सवाल उठा रहे हैं। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पिछले दिनों दावा किया था कि बिहार की सरकार को सिर्फ अपनी कुर्सी मतलब है और बिहार की जनता से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा था कि कैबिनेट की बैठक नहीं होने से बिहार में विकास के काम बाधित हो रहे हैं।


अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रीमंडल कक्ष में शाम 6 बडे से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे। फिलहाल कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है और सभी विभाग मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के पास हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता