ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश CAG की रिपोर्ट में 'हर घर नल का जल योजना' पर बड़े खुलासे: लाखों परिवारों तक नहीं पहुंचा पानी, करोड़ों की योजनाओं में मिली बेहद गंभीर गड़बड़ियांबांकीपुर उपचुनाव: 30 जुलाई को वोट देने के लिए क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में छुट्टी, सरकार ने घोषित किया पेड लीवपटना छात्र प्रदर्शन हिंसा: बिहार पुलिस ने जारी की 117 संदिग्धों की तस्वीरें, पहचान के बाद होगी कार्रवाईभरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने का आदेशBihar News: बिहार के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश CAG की रिपोर्ट में 'हर घर नल का जल योजना' पर बड़े खुलासे: लाखों परिवारों तक नहीं पहुंचा पानी, करोड़ों की योजनाओं में मिली बेहद गंभीर गड़बड़ियांबांकीपुर उपचुनाव: 30 जुलाई को वोट देने के लिए क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में छुट्टी, सरकार ने घोषित किया पेड लीवपटना छात्र प्रदर्शन हिंसा: बिहार पुलिस ने जारी की 117 संदिग्धों की तस्वीरें, पहचान के बाद होगी कार्रवाईभरत तिवारी एनकाउंटर मामला: पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने का आदेश

नीतीश कुमार के विधानसभा में नहीं होने का ग़म, डिप्टी CM विजय चौधरी बोले- हमें मलाल है कि...

Bihar assembly: बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नीतीश कुमार के योगदान को याद करते हुए एनडीए की निरंतरता और नई सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा जताया।

Bihar Assembly
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar assembly: बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी पूर्व सीएम नीतीश कुमार को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि “दूर दृष्टि वाला नेता” अब सदन में उनके साथ नहीं हैं और नीतीश कुमार अब दूसरे सदन के सदस्य बन चुके हैं।


विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सदन में एक खालीपन महसूस हो रहा है, जैसे एक दीपक की रोशनी से सभी लोग लंबे समय से मार्गदर्शन लेते आए हैं, लेकिन वह दीपक अब दूर चला गया है। उन्होंने कहा कि उसी रोशनी में बिहार की राजनीति और शासन व्यवस्था आगे बढ़ती रही है।


उन्होंने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने को ऐतिहासिक घटना बताया और कहा कि यह कोई सामान्य बदलाव नहीं है। उनके अनुसार, बिहार की जनता ने लगातार एनडीए को मजबूत समर्थन दिया है, और अब एनडीए की नई पीढ़ी सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं बल्कि जनता के विश्वास की निरंतरता है।


विजय कुमार चौधरी ने यह भी कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है कि एनडीए की तीसरी पीढ़ी भी भविष्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदल रही हैं, लेकिन जनता का भरोसा एनडीए से नहीं टूटा है।


उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की पीड़ा यही है कि सरकारें बनती जा रही हैं लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अवसर केवल बिहार की जनता दे सकती है और इसके लिए जनता का विश्वास जीतना जरूरी है।


अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि जब जेडीयू की संख्या कम थी, तब नीतीश कुमार ने भाजपा को सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भाजपा ने उन्हें सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार किया। उन्होंने इसे एनडीए की राजनीतिक उदारता बताया।


विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सत्ता का यह स्थानांतरण सहज और लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है, जिसे शायद राजद पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पा रहा है, इसलिए बार-बार प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अंत में उन्होंने कहा कि नई सरकार भी नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और विकास मॉडल पर ही आगे बढ़ेगी और “25 से 30 फिर से नीतीश” का संदेश सदन में गूंजता रहेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता