ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?

विधानसभा में सम्राट सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, तेजस्वी यादव बोले- बीजेपी ने नीतीश को फिनिश कर दिया

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर नीतीश कुमार को हटाने का आरोप लगाया, जिससे सदन में जमकर हंगामा हुआ।

Bihar Vidhansabha
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत तेजस्वी यादव ने की। उनके संबोधन के दौरान सदन में राजनीतिक माहौल गरमा गया और तीखी नोकझोंक देखने को मिली।


तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जेडीयू के नेता पहले “2025 से 30, फिर से नीतीश” जैसे नारे लगाते थे, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बने नहीं रहने दिया और “बीजेपी वालों ने नीतीश जी को फिनिश कर दिया।”


अपने भाषण में तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार में पिछले 5 वर्षों में 5 बार सरकार का गठन हुआ है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “क्या देश में कहीं और ऐसा हुआ है?” और कहा कि इतने लंबे शासन के बाद भी एनडीए को बार-बार सरकार बदलनी पड़ रही है, जिससे राजनीतिक अस्थिरता स्पष्ट होती है।


तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि “इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड सीएम सम्राट चौधरी को बनाया गया है।” उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि “लालू जी की पाठशाला से निकले हैं, इलेक्टेड सीएम को सिलेक्टेड सीएम ने हटाया।”


उनके बयान के दौरान बीजेपी विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई, जिससे सदन में हंगामा बढ़ गया। इस पर स्पीकर प्रेम कुमार ने हस्तक्षेप करते हुए टोका-टोकी कर रहे भाजपा विधायकों को शांत कराया। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि राजनीतिक बदलावों के दौरान कई प्रतीकात्मक टिप्पणियां की जाती हैं, जिससे सदन में माहौल और भी गर्म हो गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता