ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

'विजय बाबू बोलबे करेंगे, जलेबी तो छनबे करेंगे', विधानसभा में तेजस्वी यादव का डिप्टी CM पर तंज

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पर तंज कसा और सरकार की आर्थिक स्थिति व स्थिरता पर सवाल उठाए।

Bihar Vidhansabha
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा तंज किया। तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पर तंज करते हुए कहा कि विजय बाबू बोलेंबे करेंग, जलेबी तो छनबे करेंगे।


सदन में चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जब सरकार के पास पैसा ही नहीं रहेगा तो काम कैसे होगा, खजाना खाली हो गया है। इसके बारे में हमलोग जानना चाहते हैं। इनका क्या विजन है और क्या रोडमैप है। 


तेजस्वी ने सम्राट चौधरी की तरफ देखते हुए कहा कि बुरा म त मानिएगा, हम तो आपके विरोधी हैं ही, पहले नहीं थे। पहले नहीं थे, न आप हमारे विरोधी थे और ना हम आपके विरोधी थे, रास्ता तो आपने ही चुना लेकिन जो बिहार की सच्चाई है उसको तो हम बोलेंगे ही न।


इस दौरान तेजस्वी यादव ने जेडीयू कोटे से डिप्टी सीएम बने विजय कुमार चौधरी पर तंज किया। तेजस्वी ने सदन में तंज करते हुए कहा कि विजय बाबू हैं, विजेंद्र जी हैं, वो तो बोलेंगे ही। जलेबी तो छनबे करेंगे। लेकिन एक बात तो तय होनी चाहिए कि पांच साल में पांचे सरकार की फिर कुछ महीने में एक और सरकार।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता