ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

CM सम्राट ने विधानसभा में पेश किया बहुमत का दावा, 90 मिनट में सभी दल के नेताओं का संबोधन

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में बहुमत का दावा पेश कर दिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने सभी दल के नेताओं को बोलने के लिए 90 मिनट का समय दिया है। बिह

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में बहुमत का दावा पेश कर दिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने सभी दल के नेताओं को बोलने के लिए 90 मिनट का समय दिया है। बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत तेजस्वी यादव ने की। उनके संबोधन के दौरान सदन में राजनीतिक माहौल गरमा गया और तीखी नोकझोंक देखने को मिली।


243 सदस्यीय विधानसभा में एक सीट रिक्त है, इसलिए मत विभाजन 242 सदस्यों के आधार पर होगा। विश्वास मत के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है और प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ। उन्होंने दो उपमुख्यमंत्रियों—विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव—के साथ शपथ ली। अब इस नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना है।


सरकार के लिए बहुमत साबित करना मुश्किल नहीं होगा। एनडीए के कुल 202 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा (आरवी) के 19, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 विधायक शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं—राजद के 25, कांग्रेस के 6, सीपीआई-एमएल के 2, सीपीआई-एम के 1 और एक अन्य विधायक शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता