ब्रेकिंग
नाबालिग लड़की से बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने किया गंदा काम, घर से थोड़ी दूर वारदात को दिया अंजाम; पांच लड़कों पर केससीतामढ़ी पुलिस की निगरानी की खुली पोल! शौच के बहाने निकली चेन स्नैचिंग आरोपी महिला, थाने से फरारपटना हाई कोर्ट से विधायक ओसामा शहाब को बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानतBSEB ने जारी किया पांचवीं सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट, इतने शिक्षक हुए सफल; जल्द होगी काउंसिलिंगSP आवास के सामने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार; रॉकी यादव की गाड़ी जब्तनाबालिग लड़की से बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने किया गंदा काम, घर से थोड़ी दूर वारदात को दिया अंजाम; पांच लड़कों पर केससीतामढ़ी पुलिस की निगरानी की खुली पोल! शौच के बहाने निकली चेन स्नैचिंग आरोपी महिला, थाने से फरारपटना हाई कोर्ट से विधायक ओसामा शहाब को बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानतBSEB ने जारी किया पांचवीं सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट, इतने शिक्षक हुए सफल; जल्द होगी काउंसिलिंगSP आवास के सामने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार; रॉकी यादव की गाड़ी जब्त

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र: लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, RJD ने बताया लोकतंत्र की हत्या; ओवैसी की पार्टी बोली- तानाशाही बर्दाश्त नहीं

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई। आरजेडी और एआईएमआईएम ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की।

Bihar Assembly Monsoon Session
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी पदों का कहना है कि एनडीए की सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्रों पर लाठी बरसा रही है।



आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्र-नौजवानों पर जिस तरह से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए, सरकार ने अंग्रेज के जमाने को भी मात दे दिया है। छात्र और नौजवानों से आह्वान है कि लोकतंत्र की हत्यारी सरकार को इस्तीफा देने पर मजबूर करें।



बच्चों का शांतिपूर्ण मार्च हो रहा था, उनके ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। जिस तरह से उन्हें मारा-पीटा गया यह लोकतंत्र के लिए कलंक है। इसलिए संविधान विरोधी सरकार को जाना होगा। मोदी के नेतृत्व में शासन पागल हो गया है। सिर्फ धर्मेन्द्र प्रधान का ही नहीं मोदी का इस्तीफा जरूरी है।



वहीं एआईएमआईएम के विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा कि यह देश की सुरक्षा का सवाल है। छात्रों पर लाठी चलाना दरिंदगी है और सरकार की गुंडागर्दी है। नौजवानों ने जिस तरह से सरकार के गलत कार्यकलाप के खिलाफ आवाज उठाई है, मैं उनको साधुवाद देता हूं। देश में तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता