ब्रेकिंग
बिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोपनाबालिग लड़की से बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने किया गंदा काम, घर से थोड़ी दूर वारदात को दिया अंजाम; पांच लड़कों पर केसबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोपनाबालिग लड़की से बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने किया गंदा काम, घर से थोड़ी दूर वारदात को दिया अंजाम; पांच लड़कों पर केस

पहले से ही परेशान जनता पर अतिरिक्त कर का बोझ क्यों? विपक्ष ने उठाया ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली का मुद्दा, सदन में हंगामा

विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स और अन्य नए करों का मुद्दा उठाते हुए सरकार के फैसले का विरोध किया। स्पीकर द्वारा चर्चा की मांग अमान्य किए जाने पर विपक्ष ने सदन में हंगामा और नारेबाजी की।

Bihar Assembly Monsoon Session
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा में आज विपक्ष ने ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली के सरकार के फैसले पर सवाल उठाया। विपक्ष का कहना था कि ग्रामीण इलाकों के जनता पहले से ही मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है ऐसे में टैक्स का अतिरिक्त बोझ क्यों डाला जा रहा है? हालांकि स्पीकर ने इस सवाल को अमान्य कर दिया। जिसपर सदन में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया।



पालीगंज से सीपीआई(एमएल) के विधायक संदीप सौरभ ने सरकार से सवाल किया कि हाल में राज्य सरकार द्वारा कर दर एवं शुक्ल नियमावली 2026 को मंत्रीमंडल से स्वीकृति देकर बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स समेत ग्रामीण इलाकों में नए कर लगाने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस निर्णय के अनुसार अब ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय मकानों, दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंप, मैरिज हॉल और ईंच भट्ठों आदि पर टैक्स लगाया जाएगा। साथ ही सफाई शुल्क और जलापूर्ति शुल्क भी वसूला जाएगा। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब ग्रामीण बिहार महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट से जूझ रहा है।



एक तरफ जहां सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में विफल रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनपर नए नए करों का बोझ लादा जा रहा है। इससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। यह मामला करोड़ों ग्रामीणों के आर्थिक हितों से जुड़ा है। ऐसे में सदन का कार्य स्थगित कर जनता पर थोपे जा रहे टैक्स को वापस लेने जैसे विषय पर तत्काल चर्चा कराने की मांग करता हूं।



विधायक की इस मांग पर स्पीकर द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर सदन में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर बार बार विपक्षी सदस्यों को शांत रहने का निर्देश देते रहे लेकिन हंगामा बढ़ता जा रहा था। विपक्षी सदस्यों ने सदन के भीतर नारेबाजी शुरू कर दी। इधर सदन की कार्यवाही जारी रही।



आखिरकार स्पीकर प्रेम कुमार ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की और विधायक संदीप सौरभ से कहा कि हमने आपको बोलने का मौका दिया। आपने बातों को पढ़ा है। सरकार ने आपकी बातों को सुना है। इसको हमने अमान्य किया है लेकिन आपको पढ़ने का अवसर दिया है और आपने पढ़ लिया। सरकार ने आपकी बातों को संज्ञान में लिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता