ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा, NDA सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्रों पर लाठीचार्ज और अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।

Bihar Assembly Monsoon Session
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के मुख्य गेट के बाहर विपक्षी दलों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया।



दरअसल, बिहार विधानसभा पोर्टिको में महागठबंधन के विधायकों ने सरकार का विरोध किया है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के साथ छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ आज राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के द्वारा पोर्टिको में प्रदर्शन किया गया।



प्रदर्शन के बाद राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि बिहार की जो सरकार है, वह पूरी तरीके से बेनकाब हो चुकी है। भारत तिवारी एनकाउंटर के मामले पर भी कुमार सुरजीत ने कहा कि मैं बाबा लोगों को धन्यवाद देता हूं जिनके वजह से आज बिहार के गरीब, दलित, अल्पसंख्यकों की जान बच गई।



उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों की वजह से गरीब, दलित, अल्पसंख्यकों की जान बच गई, नहीं तो यह सरकार इस तरीके से उन्हें मारती रहती। यह अच्छा है कि कम से कम बाबा लोग पढ़े लिखे थे और उनके वजह से सरकार बेनकब हुई है। उन्होंने महिलाओं को 10-10 रुपए हजार देने के मामले पर कहा कि सरकार 10 हजार में बकरी चराने के लिए उन्हें पैसे दी थी और अब उनसे जीवन भर पैसा वसूलेगी।



वहीं राजद विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि सरकार सोशल मीडिया पर गाली गलौज अपशब्द मर्यादित भाषा लिखने वाले के ऊपर जो कार्रवाई की बातें कर रही है, वह पूरी तरीके से जनता के मुद्दे से ध्यान भटकने के लिए है। इस तरीके से लिया गया यह फैसला धरातल पर कैसे उतरेंगे यह बहुत पेचीदा मामला है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता