ब्रेकिंग
बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटबिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंट

केंद्र में लागू है तो बिहार में क्यों नहीं? प्रोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर बरसे श्याम रजक, डिप्टी सीएम बोले- समीक्षा करेंगे

Bihar News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर जेडीयू विधायक श्याम रजक ने अपनी ही सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि जब केंद्र सरकार ने इसे लागू कर दिया है तो बिहार में इसे लागू करने में क्या दिक्कत है।

Bihar News
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे को उठाया गया। इस दौरान जेडीयू विधायक ने सरकार से सवाल पूछा कि जब केंद्र सरकार ने लागू कर दिया है तो बिहार में लागू करने में क्या परेशानी है। इसपर जेडीयू विधायक श्याम रजक ने अपनी ही सरकार को सवालों में फंसा दिया। जिसके बाद विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।



सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक श्याम रजक ने सदन में ध्यानाकर्षण के दौरान कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एक देश एक विधान। उसी के आधार पर उन्होंने दलितों के सम्मान में जब अलग से आदेश निकाला कि एससी और सामान्य वर्ग को दोनों को प्रोन्नति में आरक्षण लागू रहेगा और जब सुप्रीम कोर्ट का निर्देश आएगा तो दोनों को मानना होगा लेकिन सरकार इसके बावजूद नहीं मान रही है।



इसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार ने आश्वासन दे दिया है के सका रिव्यू करेंगे, इसलिए सरकार को समय दीजिए। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ साथ विपक्ष के विधायक भी अपनी जगह पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। इस दौरान स्पीकर बार-बार सदस्यों को बैठने का निर्देश देते रहे।



स्पीकर ने कहा कि समीक्षा करेंगे। श्याम बाबू, अरुण मांझी जी बैठ जाइए। सरकार आपके साथ है और आपकी भावनाओं का स्वागत करती है। मंत्री ने कहा है कि सरकार जल्दी रिव्यू करेगी और समाधान करेगी। इसपर डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि आखिर ये लोग क्या चाहते हैं।



डिप्टी सीएम ने श्याम रजक को कहा कि आप मंत्री भी रहे हैं। समीक्षा करेंगे तो आपको भी बुलाएंगे और उसके बाद निर्णय करेंगे। ऐसे हंगामा करने से क्या होगा। इसपर स्पीकर ने कहा कि सारी बात आ गई। सरकार जल्द देखेगी। जेडीयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि जब केंद्र में इसका पालन हो रहा है तो यहां करने में क्या दिक्कत है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता