ब्रेकिंग
नेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...नेपाल में दर्दनाक हादसा, पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार; रक्सौल के 2 युवकों की मौत‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...

Bihar Politics: ‘गरीबों की पार्टी उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी’, बिहार चुनाव में करारी हार के बाद बोली आरजेडी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत हुई है जबकि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद आरजेडी ने गरीबों के बीच गरीबों की आवाज़ बुलंद करने की बात कही है।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। राहुल-तेजस्वी के नेतृत्व वाला महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया, जबकि एनडीए ने 202 सीटों के जादुई आंकड़े तक पहुंचकर जीत दर्ज की।


चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार, एनडीए ने इस बार भाजपा (89), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) (85), लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) (19), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) (5) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) (4) सीटें जीतकर 202 सीटें हासिल कीं। यह जीत 2010 के रिकॉर्ड 206 सीटों से बस 4 सीटें कम है।


एनडीए ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 125 सीटें जीती थीं। इस बार एनडीए को 77 सीटों का फायदा हुआ है। 2020 में भाजपा ने 74, जदयू ने 43, हम और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 4-4 सीटें जीती थीं। हार के बाद आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनकी पार्टी गरीबों की पार्टी है और वह गरीबों के बीच अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी। 


आरजेडी ने कहा कि, "जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है। इसमें उतार-चढ़ाव आना तय है। हार में विषाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं। राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है और गरीबों के बीच उनकी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।"

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता