ब्रेकिंग
अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदान

बिहार के 11 शहरों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक, सम्राट सरकार के फैसले पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

Bihar Politics: बिहार के 11 शहरों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक के फैसले से सियासत शुरू हो गई है. लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार पर फैसले पर सवाल उठाए हैं.

Bihar Politics
रोहिणी का बड़ा हमला
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार की सरकार ने राज्य के 11 शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई है। राजधानी पटना समेत राज्य के 11 प्रमुख शहरों में आधुनिक शहर बसाया जाएगा। टाउनशिप बसाने को लेकर उन क्षेत्रों में जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सरकार के इस फैसले पर सियासत शुरू हो गई है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।


रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, "बिहार के ११ प्रमुख शहरों में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई गयी रोक" हैरान करने वाला, समझ से परे है ये निर्णय.. जैसी आर्थिक परिस्थिति है वर्त्तमान बिहार की, वैसे में ऐसा निर्णय मानसिक संतुलन खो चुके लोगों के द्वारा या "किसी विशेष" को फायदा पहुँचाने के मकसद से ही लिया जा सकता है .. 


जमीन की खरीद - बिक्री राजस्व संग्रह का बड़ा स्रोत होता है और इस बेतुके - अव्यावहारिक निर्णय से माली तौर पर खस्ताहाल किए जा चुके बिहार की माली हालत और बिगड़ेगी .. आम जनता के समक्ष सामाजिक - आर्थिक - पारिवारिक सरोकारों के निर्वहन की समस्या खड़ी हो जाएगी , ज्ञातव्य है कि जमीन खरीद - बिक्री एक बड़ा माध्यम है एक आम आदमी के लिए अपने दायित्वों को पूरा करने और आमदनी का .. मध्यम आय वाली शहरी आबादी का एक बड़ा हिस्सा भी जमीन की खरीद - बिक्री को अपनी आमदनी के विकल्प के तौर पर रख कर आर्थिक सुरक्षा की गारंटी मानता है .. 


सरकार के द्वारा लिए गए कल के इस निर्णय में ग्यारह शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप बनाने की बात की गयी है, पूरी संभावना है कि ऐसे प्रस्तावित टाउनशिप्स को विकसित व् निर्मित करने - कराने का जिम्मा बीजेपी के पूंजीपति आकाओं को सौप दिया जाएगा , करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव दे दी जाएंगीं और पूंजीपति घराने मनमाने दाम पर इन टाउनशिप्स में घर - जमीन बेच कर मनचाहा मुनाफा कमाएंगे ..”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता