ब्रेकिंग
Bihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकार

भतीजा शब्द से लगता है डर, बोले चिराग ... जल्द ही बिहार में होगा बड़ा खेल, सपंर्क में JDU के कई विधायक और सांसद, नाम बता खराब नहीं करना चाहते खेल

JAMUI : लोजपा (रामविलास )के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर से बड़ा दावा किया है। चिराग ने कहा है कि - जेडीयू के सांसद-विधायक टूटने वाले हैं। वो बस मौके का इंत

भतीजा शब्द से लगता है डर, बोले चिराग ... जल्द ही बिहार में होगा बड़ा खेल, सपंर्क में JDU के कई विधायक और सांसद, नाम बता खराब नहीं करना चाहते खेल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : लोजपा (रामविलास )के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने एक बार फिर से बड़ा दावा किया है। चिराग ने कहा है कि - जेडीयू के सांसद-विधायक टूटने वाले हैं। वो बस मौके का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सांसद-विधायक भी निकलने वाले हैं। हम नाम बताकर उनका खेल नहीं खराब करना चाहते हैं।  यही नहीं महागठबंधन के साथी भी साथ छोड़ रहे हैं। पहले उपेंद्र कुशवाहा और फिर जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया है। 


चिराग ने कहा कि- जदयू के सांसद और विधायक दल बदल कानून के तहत बंधे हुए हैं। उनके पास एक आंकड़ा होना जरूरी है। इसलिए वो इंतजार कर रहे हैं। चिराग ने कहा कि जदयू के सांसदों-विधायकों को आक्रोश है। इसकी वजह यह है कि सत्तारूढ़ दल के विधायक और सांसद जिनके खिलाफ पिछले चुनाव परिणाम और नए गठबंधन को देख सशंकित है। जिस कारण टूट तय है। उनके संपर्क में कितने विधायक और सांसद है यह बता कर वह खुद का नुकसान नहीं करना चाहते है। 


वहीं, खुद के हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चिराग ने कहा कि इस बात का फैसला तो संसदीय बोर्ड तय करेगा कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है। रही बात जमुई की तो यहां से न सिर्फ मेरा राजनैतिक संबंध है बल्कि यह संबध पारिवारिक है। यहां के लोग मेरे भाई, चाचा हैं या मैं किसी का भतीजा हूं। लेकिन, अब भतीजे शब्द से कभी-कभी डर लग रहा है। 


इधर, बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और सचिव केके पाठक को लेकर विवाद के मामले में चिराग पासवान ने कहा कि- उनका दोनों से किसी तरह का मतलब नहीं है। लेकिन इनके झगड़ों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। मुझे तो हैरानी होती है कि इतने साल के बाद भी इस सरकार ने वैसे शिक्षा नहीं दी की बिहार के लोग अच्छे शिक्षक न बन सके, तभी तो शिक्षक बहाली में दूसरे राज्यों के लोगों को मौका दिया जा रहा। यहां की सरकार ने बस लोगों को जात -पात और धर्म में बांट कर लोगों पर राज किया है, जिस कारण बिहार आज विकसित राज्य नहीं बना। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता