ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

बिहार में भगवा पर गरमाई सियासत: ‘ज्यादा उजबुजाइएगा नहीं, आपका भी सारा चिट्ठा हमारे पास है’, आखिर किसे चेतावनी देने लगे भाई वीरेंद्र?

Bihar Assembly Monsoon Session: आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकारी स्कूलों के भगवा रंग को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि "ज्यादा उजबुजाइएगा नहीं, आपका भी सारा चिट्ठा हमारे पास है।"

Bihar Politics
स्कूलों के भगवा रंग पर सियासत
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार के विशेष सरकारी स्कूलों के भगवा रंग को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ज्यादा उजबुजाइएगा तो काम खराब हो जाएगा नहीं, आपका भी सारा काला चिट्ठा हमारे पास है।



आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार की यह गलत नीति है। विद्यालय भगवा नहीं होता है। तिरंगा में अगर करते तो बात समझ में आती। देश का तिरंगा तीन रंग का होता है, तीनों रंग में अगर स्कूल का रंग करते तो समझा जा सकता था लेकिन स्कूल का रंग भगवा करना हमलोगों के समझ से परे है। इसको समझने के बाद हमलोग राज्यव्यापी चर्चा का विषय रखेंगे।



उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में महागठबंधन इसपर चर्चा करेगा कि आखिर भगवा रंग से स्कूल को क्यों रंगा गया। ये सब गलत बात है, किसी की सरकार आती जाती है। स्कूलों के रंग को आप भगवाकरण कीजिएगा तो संदेश गलत जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ज्यादा उजबुज कर रहे हैं। उनसे मैं कहूंगा कि उजबुजाइए मत, आपका सारा चिट्ठा हमलोगों के पास है और अगर उजबुजाइएगा तो काम खराब हो जाएगा।



वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि उनकी पार्टी बांकीपुर उपचुनाव जीत रही है। वहीं तेजस्वी यादव के सदन से गायब रहने के सवाल पर आरजेडी विधायक ने कहा कि आप लोगों के पास तो सिर्फ यही सवाल है। अगर भाई वीरेंद्र हैं तो तेजस्वी यादव हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के रूप में काम कर रहा है।

रिपोर्ट- साहिल कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता