ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद गद्दार, पंजाब के सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, कहा..BJP में कुछ नहीं मिलेगा

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सांसदों को ‘गद्दार’ बताते हुए कहा कि बीजेपी में उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा और पार्टी तोड़ने की साजिश रची जा रही है।

पंजाब न्यूज
पंजाबियों के साथ गद्दारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इन नेताओं को ‘गद्दार’ करार देते हुए कहा कि बीजेपी में जाने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा और यह सब राजनीतिक दबाव का नतीजा है।


आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश दौरे से लौटने के बाद चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को ‘गद्दार’ बताया।


पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी और संगठन व्यक्ति से बड़ा होता है, लेकिन जो सात सांसद पार्टी छोड़कर गए हैं, उन्होंने पंजाबियों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराने-धमकाने का काम कर रही है और सरकार को अस्थिर करने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की पंजाब में कोई मजबूत पकड़ नहीं है और न ही कोई बड़ा चेहरा है। इसी वजह से वह दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को अपनी स्थिति कमजोर नजर आ रही है, इसलिए वह आम आदमी पार्टी को तोड़ने में लगी हुई है।


पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि वे अपनी राजनीति नहीं, बल्कि खुद को बचाने के लिए बीजेपी में गए हैं। हालांकि वहां भी उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि उनका इस्तेमाल कर उन्हें छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी कई नेताओं के साथ ऐसा हो चुका है।


किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए मान ने बीजेपी पर पंजाबियों के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाबी दिल से प्यार करते हैं, लेकिन धोखा देने वालों को कभी माफ नहीं करते और पीढ़ियों तक याद रखते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि उनकी सरकार के कामों से बीजेपी घबराई हुई है और इसी वजह से पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

टैग्स