ब्रेकिंग
गया में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 14 KG सोना लूटकांड मामले में कारोबारी मनोज सोनार गिरफ्तार मंदिरी में बोले CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार ने कंधा पकड़कर मुझे बिहार की गद्दी पर बिठायाCM सम्राट चौधरी ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट, बोले- मंदिरी गांव नहीं अब शहर हो गयानदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींगया में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 14 KG सोना लूटकांड मामले में कारोबारी मनोज सोनार गिरफ्तार मंदिरी में बोले CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार ने कंधा पकड़कर मुझे बिहार की गद्दी पर बिठायाCM सम्राट चौधरी ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट, बोले- मंदिरी गांव नहीं अब शहर हो गयानदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानीं

CM सम्राट चौधरी ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट, बोले- मंदिरी गांव नहीं अब शहर हो गया

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि "एक जमाना था जब इस इलाके में गांव हुआ करता था। लेकिन आज फोरलेन बनने के बाद मंदिरी अब गांव नहीं शहर बन गया।"

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना के मंदिरी इलाके में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दूसरी बार मंदिरी आए हैं। इससे पहले मंदिरी नाले पर बनी सड़क के उद्घाटन के अवसर पर यहां आए थे और आज भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय यह इलाका गांव की तरह था, लेकिन फोरलेन सड़क बनने के बाद मंदिरी तेजी से विकसित होकर शहर का स्वरूप ले चुका है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना दिखाया है। एनडीए सरकार दोनों नेताओं के सपनों को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं और यह सरकार जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार जनता के समर्थन और विश्वास से बनी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन से उन्हें बिहार की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि एनडीए पांच दलों का गठबंधन है और सभी मिलकर राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं।


शिक्षा के क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता इतनी बेहतर बनाना है कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों के बच्चे भी सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करें। उन्होंने बताया कि राज्य में 551 मॉडल स्कूल शुरू किए गए हैं और 211 नए डिग्री कॉलेज खोले गए हैं।


उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब छात्रों को कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों की पढ़ाई का अवसर मिल रहा है। साथ ही नाइट क्लास की व्यवस्था भी शुरू की गई है, ताकि रात 11 बजे तक भी छात्र ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों से पढ़ाई कर सकें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी शिक्षा व्यवस्था तैयार करना है, जिससे बिहार के छात्रों को नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा जैसे दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से बिहार को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।





टैग्स