ब्रेकिंग
बिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचाबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा‘राहुल मियां, आपको देश जान चुका है…’ नितिन नवीन के बाद रोहित सिंह का तीखा हमलातेजस्वी के ‘SDRF नाव में कट’ वाले आरोप पर BJP का करारा पलटवार, कहा- भ्रामक और निराधार है दावाBihar Raid News : भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, हाल में मुंबई में 1.65 करोड़ में खरीदी है प्रॉपर्टीपहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शुरू हुआ प्राइवेट फोटो-वीडियो का खेल... कटिहार में साइबर पुलिस ने एक को दबोचा

बांकीपुर का चुनावी रण! आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, आखिरी दिन तेजस्वी, BJP और पीके दिखाएंगे दम

Bankipur Assembly By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है। राजद के लिए तेजस्वी यादव और भाजपा के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं ने मेगा रोड शो कर वोट मांगे। 30 जुलाई को मतदान होगा।

Bankipur Assembly By Election
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bankipur Assembly By Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवाल (28 जुलाई) शाम थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजद और भाजपा दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में मेगा रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं।



राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को मेगा रोड शो करेंगे। सुबह 10 बजे पुरानी हड़ताली मोड़ स्थित पहलवान मार्केट से शुरू होने वाला करीब 7 किलोमीटर लंबा रोड शो दोपहर 3 बजे चाकरम देवी मंदिर पर समाप्त होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव जनता से राजद के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।



इससे पहले रविवार को भी तेजस्वी यादव ने रेखा गुप्ता के साथ मीठापुर प्रधान कार्यालय से सब्जीबाग चौराहे तक रोड शो किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "सम्राट चौधरी खुद आपराधिक छवि के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें जनता ने नहीं चुना, बल्कि वे सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने विकास का कोई काम नहीं किया, सिर्फ गोली चलवाने का काम किया।" उन्होंने हाल की छात्र गोलीकांड की घटना का जिक्र करते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।



वहीं भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में भी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमवार को मेगा रोड शो और जनसभा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सोमवार को भट्टाचार्य मोड़ से मोना सिनेमा हॉल तक रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा मौजूद रहे। रोड शो के बाद मोना सिनेमा हॉल के पास जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।



बांकीपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय माना जा रहा है। राजद ने रेखा कुमारी गुप्ता को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा पर भरोसा जताया है। वहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी अपनी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं। उनकी सक्रिय मौजूदगी ने इस उपचुनाव को और अधिक रोचक बना दिया है। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है, ऐसे में तीनों प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता