ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी से की मुलाकात, रोहित सिंह भी रहे मौजूद

Delhi News: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के धर्मसंघ महाविद्यालय में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी से मुलाकात की। उन्होंने स्वामी करपात्री जी महाराज को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सनातन संस्कृति कल भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Delhi News: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित 7 शंकराचार्य मार्ग के धर्मसंघ महाविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी से मुलाकात की और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की।



धर्मसंघ महाविद्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वामी करपात्री जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।



मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर स्थित गौशाला में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के साथ गौ सेवा भी की। उन्होंने सनातन संस्कृति के महत्व पर बात करते हुए कहा कि “सनातन कल भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।”



इस कार्यक्रम में भारत सरकार के विदेश विभाग के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरिटा, महावीर प्रसाद जयपुरिया, इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और डॉ. बिनोद डोगरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता