ब्रेकिंग
चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..

वह पागल हो गए हैं.. महिलाओं पर पप्पू यादव के विवादित बयान पर भड़के अनंत सिंह, दे दी यह बड़ी नसीहत

Bihar Politics: अनंत सिंह ने पप्पू यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं. पप्पू यादव पहले खुद को देखें तब किसी पर आरोप लगाएं. इस दौरान उन्होंने बिहार में अपराध और राजनीति को लेकर भी कई अहम बातें कहीं हैं.

Bihar Politics
अनंत सिंह का पलटवार
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: महिलाओं पर विवादित बयान देकर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव चौतरफा घिर गए हैं। एक तरफ जहां महिला आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है तो वहीं उनके ऊपर सियासी हमले भी शुरू हो गए हैं। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि पप्पू यादव पागल हो गए हैं।


जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि 90 प्रतिशत से अधिक राजनीति में महिलाएं नेताओं के बेडरूम से निकलती हैं। अनंत सिंह ने इस बयान को लेकर पप्पू यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पागल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी के बारे में जानकारी लें कि वह कहां से हैं, उसके बाद इस तरह के बयान दें। 


बिहार में अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि राज्य में अपराध की स्थिति उतनी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ी करेगा, उसका एनकाउंटर होगा। पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में अब अपहरण और गुंडागर्दी जैसी घटनाएं नहीं होती हैं, जैसी पहले लालू प्रसाद यादव के समय में होती थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सही दिशा में आगे बढ़ाया है।


राहुल गांधी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने नीतीश कुमार को समझौता कर मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर मजबूर किया, अनंत सिंह ने इसे विपक्ष की राजनीति बताते हुए कहा कि विरोधी का काम ही ऐसे बयान देना होता है। निशांत की राजनीतिक यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि घूमना चाहिए, इससे अनुभव बढ़ता है और पार्टी को भी फायदा होता है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता