ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

‘नीतीश कुमार ही मालिक हैं, जिसको भी चुनना है वही चुनेंगे’, JDU की बैठक के बाद बोले अनंत सिंह

Bihar Politics: जदयू विधायक दल की बैठक के बाद अनंत सिंह ने कहा कि विधानमंडल दल का नेता कौन होगा, इसपर नीतीश कुमार ही अंतिम फैसला करेंगे. उन्होंने विधायकों को जनता के बीच जाने का निर्देश दिया है.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मोकामा विधायक अनंत सिंह भी आझ पटना में हुई जेडीयू विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। विधायक दल की बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि बैठक में क्या हुआ। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने विधायकों को जनता के बीच जाने का टास्क दिया है और कहा है कि अब वह पहले से अधिक समय पार्टी और जनता को दे सकेंगे।


मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार खुद भाषण दिए कि जैसे हम जनता के बीच में रहते थे और जैसे विधायक के बीच में रहते थे, वैसे ही रहेंगे। विधायकों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में जनता पर ध्यान दीजिए, कि अबकी बार दो सौ सीट आए। विधायक दल का नेता नहीं चुने जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ही मालिक हैं और जिसको भी चुनना है वही चुनेंगे।


वहीं जब विधायक से पूछा गया कि मीटिंग में निशांत को लेकर कोई चर्चा की गई? इसपर उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में निशांत को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने कहा है कि पहले से अधिक जनता के बीच जाएंगे और पार्टी के विधायकों से भी मुलाकात करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि पहले से और अधिक काम होगा।


वहीं बिहार में शराबबंदी से हो रहे नुकसान के सवाल पर मोकामा विधायक ने कहा कि हम तो राय ही न दे सकते हैं, राय दे दिए हैं। हम कोई सरकार के मालिक तो हैं नहीं, हम राय दिए हैं और कोई राय नहीं मानेगा तो हम क्या ही कर सकते हैं। हमको जो सही लगा वह मीडिया में बोले हैं। हमको जो अच्छा लगता है वह बात हम बोलते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता