ब्रेकिंग
बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Politics: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासत तेज, तेजस्वी के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार; बोले- वे भी जेल जाने से नहीं बच पाएंगे

Bihar Politics: मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर सियासत गर्म हो गई है. तेजस्वी यादव के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है.

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। शनिवार रात पटना पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव ने जो बयान दिया, उसपर अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।


दरअसल, अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जिस तरह की घटना हुई, उसमें गिरफ्तारी होना ही था। उन्होंने कहा कि बिहार में महाजंगलराज की स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री को यह दिखाई नहीं देता। 


तेजस्वी यादव ने आगे कहा था कि 18 नवंबर को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने दावा किया था कि 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच राज्य में जितने भी अपराधी हैं, उनकी गिरफ्तारी होगी, चाहे वे किसी भी जाति के हों।


तेजस्वी के इसी बयान पर रविवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिमी चंपारण के बेतिया में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खुद भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हैं और जल्द ही जेल जा सकते हैं। मौर्य ने कहा कि तेजस्वी यादव स्वयं जेल में होंगे। उन पर नौकरी के बदले जमीन लिखवाने का आरोप है। अब उन्हें सोचना चाहिए कि वे जेल जाने से बच पाएंगे या नहीं।


केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार करने वाला, अपराध करने वाला, माफियागीरी करने वाला—उसके खिलाफ कार्रवाई होना ही सुशासन है। यह नीतीश कुमार की सरकार है, जो कानून के मुताबिक काम करती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता