ब्रेकिंग
नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वेनदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वे

Anant Singh Arresting: बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, क्या बोले JJD चीफ?

Anant Singh Arresting: मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बिहार की सियासत गरमा गई है। इस पर जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि अनंत सिंह की छवि को देखते हुए उनकी गिरफ्तारी तय थी।

Anant Singh Arresting
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh Arresting: मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विधानसभा चुनाव के बीच जेडीयू उम्मीदवार की अरेस्टिंग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव का रिएक्शन आया है।


बाहुबली अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उन्हें तो गिरफ्तार होना ही था। अनंत सिंह की जिस तरह की छवि है और जिसके खिलाफ अनेकों आपराधिक मामले दर्ज हैं, वह तो गिरफ्तार होगा ही। वहीं इस दौरान तेज प्रताप ने अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी।


तेजस्वी यादव के यह दावा करने पर कि 18 नवंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, इसपर तेज प्रताप ने कहा कि अभी सरकार बनी तो नहीं है, कहने के लिए तो लोग बहुत कुछ कहते रहते हैं। वहीं अखिलेश यादव के यह कहने पर कि नीतीश कुमार चुनावी दुल्हा हैं, इसपर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की तो बात ही छोड़ दीजिए, वह तो बाउंड्रीं फांद जाते हैं।


वहीं खुद की जान पर खतरा होने का दावा करने पर तेज प्रताप ने कहा कि हम तो कह ही रहे हैं कि जिस तरीके से महनार में हमारे साथ घटना हुई है तो हम सुरक्षा की मांग कर ही रहे हैं। इस सबके पीछे हमारे विरोधियों और जयचंद का हाथ हो सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता