ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

बिहार में सरकारी स्कूलों के भगवाकरण का आरोप: सदन की कार्यवाही से पहले भड़के ओवैसी के विधायक, सम्राट सरकार पर जमकर बरसे

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने सरकारी स्कूलों के भगवाकरण का आरोप लगाते हुए एनडीए सरकार पर धर्म की राजनीति करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया।

Bihar Assembly Monsoon Session
स्कूलों के भगवाकरण का आरोप
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सदन के बाहर जोरदार हंगामा किया। विपक्षी दल बिहार के सरकारी स्कूलों का भगवाकरण किए जाने का आरोप लगा रहे हैं और सरकार से जवाब मांगा है। ओवैसी की पार्टी के विधायक अख्तरुल ईमान ने स्कूलों का रंग भगवा किए जाने का आरोप लगाया और सरकार पर तीखा हमला बोला है।



बिहार में एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो गई है। यह सरकार न तो नौजवानों को रोजगार दे पा रही है और सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। जिन मुद्दों से समाज में विवाद पैदा हो, वैसे तमाम मुद्दों को ये लोग उठाते रहते हैं। देश के अंदर जो लोगों में भाईचारा है उसे खंडित करने की कोशिश सरकार की तरफ से की जा रही है।



उन्होंने कहा कि वोट से सरकारें बनती हैं लेकिन चलती टैक्स के पैसों से हैं। टैक्स के पैसे किसी जाति और समुदाय के नहीं होते हैं और देश का जो सेक्यूरल स्ट्रक्चर है उसमें किसी धर्म का प्रचार सरकार को नहीं करना चाहिए। यह सरकार धर्म का प्रचार करने वाली, स्कूलों को विरान करने वाली, मंदिरों और मस्जिदों के बीच झगड़ा लगाने वाली सरकार है।



ओवैसी के विधायक ने कहा कि यह सरकार न तो देश चला पा रही है और ना ही राज्य का ही विकास हो पा रहा है। देश और राज्य के भविष्य का नुकसान हो रहा है। समाजिक एकता और जो मोहब्बत थी, कई पीढ़ियों में दूरी हो रही है। किसी सभ्य समाज के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है।



उन्होंने कहा कि यह सरकार स्कूलों का भगवाकरण कर रही है। क्या स्कूल बीजेपी के हैं और बीजेपी के पैसौं से चल रहे हैं? सरकारें वोट से नहीं देश के जनता के पैसों से चलती हैं। सेक्यूरल स्ट्रक्चर में कभी भी यह इजाजत नहीं होगी कि सरकारी पैसों से धर्म का प्रचार किया जाए।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता