ब्रेकिंग
अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान

बेगूसराय में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों के अंदर पुलिस का भय मिटता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वक्त खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. परिवार वालों

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों के अंदर पुलिस का भय मिटता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वक्त खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. परिवार वालों ने दो लोगों के ऊपर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के मंझौल थाना इलाके के सन्गहैत टोला पंचायत की है. जहां सन्गहैत गांव के रहने वाले स्व अनिल सहनी की पत्नी लता देवी उर्फ कारी देवी (30) की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया है. उसकी मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजनों ने बताया कि लता देवी अपने ससुराल गाड़ा पोखर स्थित कनौली में राम सेवक सहनी के यहां रहती थी. वह एक स्कूल में रसोइया का काम करती थी. लता अपने रिश्तेदार के यहां बेटी के साथ मेला देखने गई थी. इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई. हत्या से घर में मातम पसरा है. घर वालों ने आरोप लगाया है कि मंझौल गारा पोखर स्थित कनौली निवासी अनिल सिंह तथा सुनील सिंह ने महिला की पीट-पीटकर हत्या की है. वह सुबह में एम्बुलेंस में लाश लेकर आये थे. घर के बाहर शव को फेंककर एम्बुलेंस लेकर तेजी से फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता