ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर पर गरजे पप्पू यादव, भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग; सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफाचंपारण को देश का प्रमुख गन्ना उत्पादन क्षेत्र बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश‘जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं’, वाटर पार्क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का भारी विरोध; नापी के दौरान जमकर नोकझोंकम्यूटेशन के लिए तीन बार ली रिश्वत! कटिहार में राजस्व कर्मचारी का वीडियो वायरल84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठायाभोजपुर एनकाउंटर पर गरजे पप्पू यादव, भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग; सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफाचंपारण को देश का प्रमुख गन्ना उत्पादन क्षेत्र बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश‘जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं’, वाटर पार्क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का भारी विरोध; नापी के दौरान जमकर नोकझोंकम्यूटेशन के लिए तीन बार ली रिश्वत! कटिहार में राजस्व कर्मचारी का वीडियो वायरल84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठाया

‘चलो गांव की ओर’ का नारा देकर संगठन को मजबूत करने में जुड़ी वीआईपी पार्टी, जोर शोर से चलाया जा रहा सदस्यता अभियान

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के जिला प्रभारियों की बैठक आज पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर कई मुद्दे पर चर्चा हुई. बैठक के बाद मुकेश सहनी ने बताया कि 'चलो

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के जिला प्रभारियों की बैठक आज पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर कई मुद्दे पर चर्चा हुई. बैठक के बाद मुकेश सहनी ने बताया कि 'चलो गांव की ओर' अभियान के वीआईपी पार्टी का सदस्‍यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. पार्टी आज प्रदेश में मुख्यधारा की पार्टियों में मजबूती से शामिल हो चुकी है. बिहार की राजनीति में भी हम अत्यंत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं. पार्टी के कार्य और विचारधारा को बिहार के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं. इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. जिला प्रभारियों की नियुक्ति बैठक में विकासशील इंसान पार्टी के जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें कार्यभार सौंपा गया. संतोष सहनी और आनंद मधुकर यादव को पटना, अशोक चौहान को नालंदा, पप्पू चौहान को नवादा, बैद्यनाथ सहनी को भोजपुर, विकास सिंह को गया, ऋषि पान को जहानाबाद, हरेराम महतो को भभुआ, रमेश सहनी को छपरा, डॉ राजभूषण चौधरी को मुज़फ़्फ़रपुर, सुरेश मुखिया को सीतामढ़ी, लालबाबू सहनी को पश्चिम चंपारण, संजय केवट को पूर्वी चंपारण, किशन चौधरी को दरभंगा, मुकेश निषाद को समस्तीपुर, विनोद बम्पर को सहरसा, भोगी सहनी को सुपौल, नवीन कुमार निषाद को मधेपुरा, अमरेंद्र सिंह मुन्ना को पूर्णिया, ब्रह्मदेव चौधरी को कटिहार, वकील बिंद को भागलपुर, श्यामबिहारी बिंद को बांका, तथा गौतम बिंद को लखीसराय जिले का प्रभारी बनाया गया.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता