ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

मधुबनी: इस महिला से बचकर रहना, ये महिला है दबंग, लोगों पर करती है फर्जी मुकदमे, ग्रामीण लगा रहे पुलिस से गुहार

MADHUBANI: आमतौर पर महिलाओं का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा, स्नेह और प्यार की एक प्यारी सी तस्वीर उभरती है और लोग उनसे दया और प्रेम की उम्मीद लगाते हैं. लेकिन कुछ मामलों में लोगों की

FirstBihar
Admin
3 मिनट
MADHUBANI: आमतौर पर महिलाओं का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा, स्नेह और प्यार की एक प्यारी सी तस्वीर उभरती है और लोग उनसे दया और प्रेम की उम्मीद लगाते हैं. लेकिन कुछ मामलों में लोगों की सोच ठीक इसके उलट भी हो जाती है. जो मामला हम आपको बताने जा रहे हैं उस मामले को आपने बहुत कम ही सुना होगा और पढ़ा होगा. मामला जिले के पंडौल थाना इलाके का है जहां एक महिला की करतूतों से ग्रामीण परेशान हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं. यह सुनकर और पढ़कर सहसा आपको भरोसा नहीं होगा कि ऐसा भी होता है. लेकिन जरा उन ग्रामीणों से पूछिए जो इस महिला की करतूतों के शिकार हैं. ग्रामीणों की मानें तो अगर इस दबंग महिला से किसी ने ऊंची आवाज में बात कर ली तो समझो उसकी शामत आ गयी. यह महिला फौरन ही गाली गलौज पर उतरी आती है साथ ही पुलिस में फर्जी मुकदमा भी दर्ज करा देती है. अब फर्जी मुकदमों और पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर अब पुलिस महानिरीक्षक से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस अधिकारी को लिखे आवेदन में सौ से अधिक ग्रामीणों ने साइन किया है और पुलिस अधिकारी से मदद की गुहार लगाई है. ग्रामीणों का आरोप है कि बेलाही गांव के रहने वाले शम्भुनारायण ठाकुर की पत्नी ललिता देवी समाज में दबंग प्रवृति की महिला हैं, जो कई सालों से समाज के लोगों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराती रहती हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला खुद और बेटी को भी गलत कामों में शामिल रखती है, और जब समाज के लोग इसका विरोध करते हैं तो उलटे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि महिला ललिता देवी के चलते हर समय लोगों के मन में गलत मुकदमों में फंसा देने का डर बना रहता है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता