ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

औरंगाबाद में वज्रपात से एक महिला समेत 7 लोगों की मौत, नवादा में तीन जख्मी

DESK : बिहार में प्रकृति का कहर जमकर टूटा है. औरंगाबाद और नवादा में वज्रपात ने जमकर कहर बरपाया है. वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग ज

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : बिहार में प्रकृति का कहर जमकर टूटा है. औरंगाबाद और नवादा में वज्रपात ने जमकर कहर बरपाया है. वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक नवादा में एक मवेशी की भी मौत हुई है. पूरी घटना औरंगाबाद जिले के गोह और रफीगंज प्रखंड की है. जहां कुल 7 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि गोह प्रखंड में चार और रफीगंज प्रखंड में तीन लोगों की मौत हुई है. मृतकों की पहचान डिहुरी गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त चौकीदार अन्तु यादव, गनौरी यादव, सिघाडी गांव के रहने वाले राजदेव पासवान की पत्नी मालती देवी और बन्देया थाना इलाके के खोरी खाप के रहने वाले ह्रदय पासवान के रूप में की गई है. वहीं दूसरी ओर रफीगंज प्रखंड में मृतकों की पहचान अमरपुरा के रहने वाले लखन यादव के बेटे संजय यादव, पोगर गांव के रहने वाले सूर्य देव यादव के बेटे राजेश यादव और कासमा थाना के खैरी इटवा के रहने वाले रामप्रवेश यादव के रूप में की गई है. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी. वहीं, दूसरी घटना नवादा जिले की है. जहां वज्रपात के कारण दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नगर थाना इलाके के नेहालुचक गांव और सिरदला थाना इलाके के हाजीपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि एक मवेशी की मौत हुई है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता