ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

चीन ने फिर की चालाकी, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मुद्दे पर बंद कमरे में आज होगी चर्चा

DESK: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने का विरोध लगातार पाकिस्तान कर रहा है. अब इस मसले पर चीन ने एक बार फिर चालाकी दिखाई है. चीन की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज कश्मीर मु

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने का विरोध लगातार पाकिस्तान कर रहा है. अब इस मसले पर चीन ने एक बार फिर चालाकी दिखाई है. चीन की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज कश्मीर मुद्दे पर बंद कमरे में चर्चा होगी. ख़बरों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष जोआना रेकोनाका ने पत्रकारों से कहा है कि वो बंद दरवाजों के पीछे जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर आज सुबह 10 बजे चर्चा करेंगे. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार रात कहा था कि उन्होंने कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है. पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने कश्मीर मसले पर पत्र लिखते हुए अनुरोध किया था कि इस मामले पर तुरंत एक आपातकालिक बैठक बुलाई जाए. वहीं पाकिस्तान के दोस्त चीन ने भी उसकी बात मानते हुए UNSC से बैठक बुलाने की मांग की. बैठक में चीन ने जम्मू-कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की शिकायतों को सुनी जाने की बात कही है. चीन की तरफ से आधिकारिक तौर पर पोलैंड को ये खत लिखा गया है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान इस संबंध में भारत पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान की लगातार मिन्नत के बाद UNSC कश्मीर मुद्दे पर आज क्लोज डोर बैठक करने जा रही है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता