ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

घर से खेत जा रही थी बच्चियां लेकिन मौत कर रही थी रास्ते में उनका इंतजार, जानिए कैसे ?

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से जहां तीन बच्चियां गड्ढ़े में डूब गयीं. इस घटना में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरी बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से जहां तीन बच्चियां गड्ढ़े में डूब गयीं. इस घटना में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरी बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से नाराज परिजनों ने मुआवजे के लिए एक घंटे तक मेन  रोड को जाम कर दिया. गड्ढे़ में डूबीं बच्चियां घटना बेनीबाद के भरतनगर इलाके की है जहां ये तीनों बच्चियां अपने घर से खेत जाने के लिए निकलीं थी. इसी दौरान इनके घर के बगल में ही जेसीबी मशीन से किसी ने मिट्टी कटवाया था जिसके चलते करीब बीस फीट गड्ढा बन गया था. खेत जाने के दौरान ये बच्चियां उसी गड्ढे में गिर गईं. गड्ढे में गिरने के चलते दो बच्चियों की मौक पर ही मौत हो गई जबकि तीसरी बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों ने किया रोड जाम बच्चियों की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 57 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की. बाद में घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता