ब्रेकिंग
पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली

शेखपुरा में बुजुर्ग किसान की मौत पर बवाल, पुलिस पर धक्का देकर गिराने का आरोप

SHEKHPURA: ख़बर शेखपुरा से है, जहां अरियरी थाना क्षेत्र के मौलानगर में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एक पुलिसवाले के धक्का देने से किसान सीताराम ग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SHEKHPURA: ख़बर शेखपुरा से है, जहां अरियरी थाना क्षेत्र के मौलानगर में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एक पुलिसवाले के धक्का देने से किसान सीताराम गिर गये, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. घटना से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया. लोगों ने शेखपुरा-माहुली मेन रोड पर शव रखकर आगजनी और प्रदर्शन किया. परिजनों के मुताबिक पड़ोस में छापेमारी करने गई पुलिस ने जब बुजुर्ग से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. जिसके बाद पुलिस आग बबूला हो गयी और धक्का देकर उन्हें गिरा दिया. धक्का देने के बाद जमीन पर गिरे किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने बवाल काटा. मौके पर पहुंचे बीडीओ ने मामले की जांच करके मुआवजा देने का भरोसा दिया है. वहीं लोगों ने कार्रवाई करने की मांग की है. शेखपुरा से रंजन कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता