ब्रेकिंग
अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान

शर्मिली परवीन चुनी गई बिहारशरीफ नगर निगम की डिप्टी मेयर, निर्वाची पदाधिकारी ने दिलाई शपथ

NALANDA : बिहारशरीफ नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में शर्मिली परवीन ने जीत हासिल की है. उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद यह पद खाली हो गया था. ज

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA : बिहारशरीफ नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में शर्मिली परवीन ने जीत हासिल की है. उप मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद यह पद खाली हो गया था. जिसको लेकर आज हरदेव भवन सभागार में निर्वाचन कराया गया. बिहारशरीफ नगर निगम के उप मेयर पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह की देख रेख में चुनाव संपन्न कराया गया. इस पद के लिए वार्ड नंबर 13 की पार्षद शर्मिली परवीन और वार्ड नंबर 16 की पार्षद फुल कुमारी ने नामांकन भरा था. हरदेव भवन सभागार में हुए निर्वाचन की प्रक्रिया में 45 पार्षदों ने हिस्सा लिया. चुनाव परिणाम में शर्मिली परवीण को 29 मत और फुल कुमारी को 16 वोट हासिल हुए. इस तरह शर्मिली परवीण ने भारी अंतर से जीत हासिल किया. निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन प्रमाणपत्र देने के बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता