ब्रेकिंग
अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान

सीतामढ़ी में वज्रपात से एक की मौत, बाढ़ के कारण 27 जुलाई तक स्कूल बंद

SITAMARHI : सूबे के कई जिलों में हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात का कहर टूटा. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां वज्रपात के कारण एक युवक की मौत हो गई है. हादसे से घर

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMARHI : सूबे के कई जिलों में हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात का कहर टूटा. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां वज्रपात के कारण एक युवक की मौत हो गई है. हादसे से घर में कोहराम मच गया है. वहीं, दूसरी ओर जिले में बाढ़ के कारण डीएम ने सभी स्कूलों को 27 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है. पूरी घटना जिले के सुरसंड प्रखंड की है. जहां बारिश के दौरान वज्रपात से करुणा गांव में एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सुनील चौधरी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सुनील अपने खेत में काम करने गया था. जहां ठनका गिरने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 29 जुलाई को खुलेंगे जिले के सभी स्कूल जिले में हो रही लगातार बारिश से आई बाढ़ के कारण डीएम ने एहतियातन 27 जुलाई तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. अब जिले के सभी स्कूल 27 जुलाई, सोमवार को खुलेंगे. सीतामढ़ी जिलाधिकारी ने बताया कि फिर से बारिश शुरू होने के कारण विकट स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है. इसलिए सभी स्कूलों को 29 जुलाई को खोलने का फैसला किया गया है. बता दें कि इससे पहले 25 जुलाई तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता