ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

रोहतास के लाल ने किया कमाल, राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल, अब थाईलैंड में दिखाएगा हुनर

SASARAM: रोहतास जिले के तिलौथू के रहने वाले अनवर ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है. अनवर ने राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है. अंडर-10 आयु वर्ग की श्रेणी में अन

FirstBihar
Admin
1 मिनट
SASARAM: रोहतास जिले के तिलौथू के रहने वाले अनवर ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है. अनवर ने राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है. अंडर-10 आयु वर्ग की श्रेणी में अनवर को ये कामयाबी हाथ लगी है. अब अनवर का सेलेक्शन थाईलैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है. अनवर की ये सफलता रोहतास ही नहीं पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है. चौथी क्लास में पढ़ने वाले 10 साल के अनवर को बचपन से ही तलवारबाजी का शौक है. पिछले साल अनवर ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया था. लेकिन इस बार नासिक में हुए राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता अंडर-10 आयु वर्ग में अनवर ने स्वर्ण पदक हासिल कर अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में स्थान बना लिया है. अनवर की इस कामयाबी पर परिवारवालों के साथ पूरे जिले में खुशी और गर्व है. सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता