ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

सरकारी बाबू के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगी रोक, फॉर्मल ड्रेस में ही जाना होगा ऑफिस

PATNA : सचिवालय में सरकारी बाबू के जींस और टी-शर्ट पहन कर ऑफिस आने पर रोक लगा दी गई है, जिसके बाद अब उन्हें फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय जाना होगा. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA : सचिवालय में सरकारी बाबू के जींस और टी-शर्ट पहन कर ऑफिस आने पर रोक लगा दी गई है, जिसके बाद अब उन्हें फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय जाना होगा. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पदाधिकारी और कर्मचारी सौम्य रंग के शालीन, गरिमायुक्त, आरामदायक, सामान्य रूप से समाज में पहनने योग्य कपड़े पहन कर ही कार्यालय आयें. इसके लिए मौसम, अवसर और कार्य की प्रकृति को ध्यान रखते हुए ड्रेस का चयन किया जाना चाहिए. कैजुअल ड्रेस पहन कर ऑफिस आने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. बता दें कि सचिवालय में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के लिए पहले से ही ड्रेस कोड निर्धारित है. आइएएस अधिकारियों समेत अन्य पदाधिकारियों के लिए भी खास मौकों के लिए विशेष ड्रेस कोड निर्धारित है. पर इसका पालन नहीं किया जाता है.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता