ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल लाइन पर ट्रेन परिचालन रुका, भारी बारिश के कारण इलेक्ट्रिक पोस्ट गिरा

WEST CHAMPARAN: मंगलवार सुबह से हो रही भारी बारिश का असर ट्रेन परिचालन पर भी पड़ा है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट पर गाड़ियों का परिचालन ठप्प हो गया है। इस रूट पर मसान नदी के पास इलेक्

FirstBihar
Admin
1 मिनट
WEST CHAMPARAN: मंगलवार सुबह से हो रही भारी बारिश का असर ट्रेन परिचालन पर भी पड़ा है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट पर गाड़ियों का परिचालन ठप्प हो गया है। इस रूट पर मसान नदी के पास इलेक्ट्रिक पोस्ट गिर जाने के कारण ट्रेनों का आवागमन बाधित है। बगहा स्थित भैरोगंज और हरीनगर के बीच मसान नदी पर लगाया गया इलेक्ट्रिक पोस्ट गिर गया है, जिसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन बाधित है। हरीनगर रेलवे स्टेशन के पास हुए इस ब्रेकडाउन की वजह से 12558 सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 55074 गोरखपुर नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हैं। इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू हो सके इसके लिए रेलवे मरम्मती में जुटा हुआ है। रेलवे की पहली प्राथमिकता रेल पुल पर झुके हुए इलेक्ट्रिक पोस्ट को सीधा करने की है। बगहा से दीपक की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता