ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

झारखंड को मिलीं दो नई ट्रेनों की सौगात, रेल राज्यमंत्री और CM रघुवर दास ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

DESK: झारखंड के लोगों को दो नई ट्रेनों का तोहफा. रेलवे की नई पहल से लोगों को राहत. इस मौके पर रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची रेलवे स्‍टेशन से ह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: झारखंड के लोगों को दो नई ट्रेनों का तोहफा. रेलवे की नई पहल से लोगों को राहत. इस मौके पर रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची रेलवे स्‍टेशन से हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन और रांची-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाटीसिल्वे सांकी ट्रेन का बटन दबाकर रांची रेलवे स्टेशन से शुभारंभ किया. इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, परिवहन मंत्री सीपी सिंह और मेयर आशा लकड़ा भी मौजूद रही. सब ने रेलवे प्रशासन के इस पहल को खूब सराहा. साथ ही मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी ट्वीट कर कहा की 'रेल राज्य मंत्री श्री  सुरेश अंगड़ी के साथ जमशेदपुर और रांची के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया. रांची और जमशेदपुर के बीच अब सफर का समय कम हो जाएगा.' https://twitter.com/dasraghubar/status/1166964722588979200 आपको बता दे रांची-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन रांची से टाटा का सफर 5:40 घंटे में तय करेगी. वर्तमान में रांची से टाटा के लिए एकमात्र पैसेंजर ट्रेन है. रांची-टाटा पैसेंजर ट्रेन रांची से खुलने के बाद नामकुम, टाटीसिलवे, गंगाघाट, जोन्हा, कीता, सिल्ली, मुरी, इल्लू, तोरांग, सुईसा, तिरालडीह, बकारकुड़ी, लटेमदा, हासलैंग, झिमरी, गुंदा विहार, चांडिल, मणिकुल, कुंकी, कांड्रा, विराराजपुर, गम्हरिया, आदित्यपुर होते हुए टाटा पहुंचती है. इसी प्रकार, हटिया-सांकी की दूरी 45 किमी. है. हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले यह दूरी दो घंटे में तय करेंगे.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

17

FirstBihar संवाददाता