ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

फिर एक बार झारखण्ड रच रहा है इतिहास, पहली बार महिलाएं बन रही हैं मिट्टी की डॉक्टर

DESK: झारखंड एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है. झारखंड की महिलाएं अब मिट्टी की डॉक्टर बनेगी.झारखंड में ये पहली बार होने जा रहा है जहां हर गांव और हर किसान के लिए अब राज्य में मिट्टी के

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: झारखंड एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है. झारखंड की महिलाएं अब मिट्टी की डॉक्टर बनेगी.झारखंड में ये पहली बार होने जा रहा है जहां हर गांव और हर किसान के लिए अब राज्य में मिट्टी के डॉक्टर होंगे. आपको बता दे की राज्य की हर पंचायत में मिट्टी की एक प्रयोगशाला होग. और इन प्रयोगशाला में मिट्टी की जांच करने के लिए डॉक्टर होंगे, जो ग्रामीण किसानों को बतायेंगे कि उनके खेत की मिट्टी का स्वास्थ्य कैसा है. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्विटर कर दी है. मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट किये गये वीडियो में बताया गया है कि मिट्टी के डॉक्टर हर किसानों को यह भी बतायेंगे कि जिस खेत में वे खेती कर रहे हैं, उस खेत की मिट्टी कैसी है, और किस प्रकार के फ़सल ऐसी मिट्टी पर उपजाए जा सकते है. साथ ही मिट्टी में कोई दोष होने पर उसे दूर करने के उपाय भी बतायेंगे. खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास के इन महिलाओं को सम्मानित करेंगे. साथ ही बता दे अब हर खेत का भी अपना हेल्थ कार्ड होगा. 17 लाख किसानों को अपने खेत के लिए हेल्थ कार्ड मिल गया है. वही 350 महिलाओं को मिट्टी के डॉक्टरों के रूप में पहचानपत्र भी दिये जायेंगे.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

15

FirstBihar संवाददाता