ब्रेकिंग
कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election 2026 : नीरज ने अनंत सिंह को हराने का षड्यंत्र रचा, ललन सिंह ने JDU प्रत्याशी की खोल दी पोल,कहा - यह सत्य है...✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी

नालंदा में युवक की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर किया हंगामा-प्रदर्शन

NALANDA: ख़बर नालंदा से है, जहां सड़क हादसे में युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा. भड़के परिजनों ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA: ख़बर नालंदा से है, जहां सड़क हादसे में युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा. भड़के परिजनों ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजन शव को अस्पताल से जबरन उठाकर ले गये. इस दौरान परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की. जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. गुस्साए लोगों ने अस्पताल से शव ले जाकर देवधा गांव के पास एनएच-20 पर जाम लगा दिया. जिससे पटना-रांची मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. दरअसल दीपनगर थाना इलाके के एनएच 20 पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया था. सूचना मिलते ही बिहारशरीफ के अंचलाधिकारी अस्पताल पहुंचे. जहां परिजनों ने उनसे मुआवजे की राशि की मांग की. अंचलाधिकारी ने कोष में राशि नहीं रहने के कारण चेक मंगलवार को देने की बात कही. जिसके बाद परिजन भड़क उठे और शव को लेकर अस्पताल से भाग गए और हंगामा प्रदर्शन किया.   नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता