ब्रेकिंग
बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बेतिया में गंडक का तांडव: दो जगह टूटा तटबंध, कई गांवों में घुसा पानी; लोगों में मची अफरा-तफरी✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद

भारी बारिश से बेहाल मुंबई, कई इलाकों में जल जमाव, ऑरेंज अलर्ट जारी

MUMBAI: मुंबई में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं. मंगलवार रात हुई भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया है. बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUMBAI: मुंबई में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं. मंगलवार रात हुई भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी भर गया है. बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मुंबई और उपनगरों में 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश हुई है जो बहुत ज्यादा है. बारिश से सड़कें तालाब बन गई हैं तो कई घरों में भी पानी घुस गया है. जगह-जगह पानी भरने के बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. वहीं सड़कों पर भी पानी भरने से कई गाड़ियां फंस गई हैं. रात को हुई भारी बारिश के बाद गांधी मार्केट में दो फीट तक पानी भर गया है. मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बीएमसी ने लोगों से समुद्री तटों और जलजमाव वाले इलाकों की ओर नहीं जाने की अपील की है. आपको बता दें कि अभी मुंबई में गणेश पूजा की धूम है. शहर में कई जगहों पर पूजा पंडाल लगाए गये हैं. ऐसे में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता