ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने अमित शाह से लगायी गुहार, कहा- नजरबंदी से मुक्त करें हमें

DESK: जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद घाटी के कई स्थानीय नेता या तो हिरासत में हैं या फिर नजरबंद हैं. इस नजरबंदी में शामिल है जम्मू और कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती.

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद घाटी के कई स्थानीय नेता या तो हिरासत में हैं या फिर नजरबंद हैं. इस नजरबंदी में शामिल है जम्मू और कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती. उनके साथ-साथ उनकी बेटी इल्तिजा भी नजरबंद हैं. ऐसे में महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिखी है साथ ही उन्हें एक ऑडियो संदेश भेजा है. महबूबा मुफ्ती की बेटी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी में कहा है कि नजरबंदी में उनकी हालत बदतर है और लग रहा है कि वो किसी पिंजड़े में कैद है. चिट्ठी में इल्तिजा ने लिखा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में किसी को बोलने का अधिकार नहीं है? मेरे साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है कि जैसे में एक युद्ध अपराधी हूं. बता दें कि केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाकर कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया है. इस फैसले पर अमल करने के लिए केंद्र सरकार ने घाटी में धारा 144 लागू कर दिया है और कई नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता